Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:48 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 वीरांगनाओं को सम्मानित किया

शिव वर्मा. जोधपुर 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मारवाड़ राजपूत सभा भवन परिसर में आयोजित समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया। समारोह में 10 शहीद वीरांगनाओं को शाॅल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि मारवाड़ का इतिहास गौरवशाली रहा है। राजस्थान महाराणा प्रताप की शक्ति, मीराबाई की भक्ति, पन्नाधाय की युक्ति व भामाशाह की सम्पति प्रसिद्व है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर सफलतापूर्वक रहा। आतंकियों ने पहलगांव में धर्म पूछकर मारा पर हमारी सेना नें धर्म नहीं कर्म पूछ कर बदला लिया। इस अवसर पर उन्होंनें कहा कि महाराजा गजसिंह के प्रति उनका वर्षों से सम्मान है, उनका कहा टाल नहीं सकता।
केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि केन्द्र स्तर पर आर्थिक आधार पर कमजोर वर्गों को लाभ देने के लिए ईडब्ल्यूएस का सरलीकरण जरूरी है। उन्होंने इसके लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह से अनुरोध किया कि एक बार इसका रिविजन करावें। राजस्थान के लोगों के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अनुरोध किया व उन्होंने भी इसके लिए एक बार रिविजन करवानें का भरोसा दिलाया है।
समारोह में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा नें भी सम्बोधित किया। उन्होंने इडब्ल्यूएस में राजस्थान की तरह केन्द्र स्तर पर भी सरलीकरण कराने की पुरजोर मांग रखी ताकि केन्द्र स्तर पर भी आर्थिक आधार पर ईडब्ल्यूएस की बाधाएं दूर हो सकें व अधिक से अधिक फायदा ईडब्ल्यूएस वर्ग को मिल सकें।
मंच पर संसदीय व विधि मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक शेरगढ़ बाबूसिह राठौड़, विधायक सिवाना हमीरसिंह भायल, विधायक शिव रविन्द्रसिंह भाटी, पूर्व सांसद डाॅ नारायणसिंह माणकलाव, पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, भाजपा देहात मंत्री त्रिभुवनसिंह भाटी, मारवाड़ राजपूत सभा के उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया, कोषाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह उदावत भाण्डू भी उपस्थित रहे।
इन वीरांगनाओं का हुआ सम्मान
समारोह में 16 राज रिफ के शहीद नायक हेमंसिंह की पत्नी श्रीमती सोहन कंवर, 19 ग्रेनेडियर के शहीद हवलदार गुलाबसिंह की पत्नी श्रीमती संतोष कंवर, 15 राजपूत के शहीद सिपाही बीरमसिंह की वीरांगना श्रीमती भंवर कंवर, ऑपरेशन पराक्रम में शहीद केप्टन दिनेशसिंह की वीरांगना श्रीमती अंसूसिंह, ऑपरेशन रक्षक में शहीद हवलदार बाबूसिंह की वीरांगना श्रीमती अनु पंवार, ऑपरेशन रक्षक के शहीद सुबेदार लालसिंह खीची की पत्नी श्रीमती ओमकंवर, ऑपरेशन मेघदूत के शहीद राईफलमैन खींवसिंह की वीरांगना श्रीमती श्रवण कंवर, ऑपरेशन एयरमिशन में शहीद फ्लाईट लेफ्टिनेंट ऋषिराजसिंह की माताजी श्रीमती भंवर कंवर, मछाल सेक्टर में शहीद राइफल मैन प्रभुसिंह की वीरांगना श्रीमती ओमकंवर, 15 राजपूत के शहीद नायक राजेन्द्रसिंह की वीरांगना श्रीमती जमना कंवर का रक्षामंत्री, पर्यटन मंत्री व महाराजा गजसिंह द्वारा शाॅल व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथियों का इन्होंने किया स्वागत
समारोह में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथसिंह का मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा ने साफा व पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिंह खेतासर नें बुके प्रदान कर, महाराजा गजसिंह का उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया ने साफा व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का कोषाध्यक्ष मारवाड़ राजपूत सभा जितेन्द्रसिंह उदावत नें साफा पहनाकर स्वागत किया। रक्षामंत्री का चौपासनी शिक्षा समिति के सचिव राघवेन्द्रप्रतापसिंह झालामण्ड, बीजेएस एज्युकेशनल सोसायटी के सचिव श्यामसुरेन्द्रसिंह डांवरा, श्री हनवंत एज्युकेशनल सोसायटी के सचिव राजेन्द्रसिंह लीलिया, महाराजा गजसिंह शिक्षण संस्थान ओसियां के अध्यक्ष गोपालसिंह भलासरिया, पार्षद महिपालसिंह खांगटा, पार्षद भवानीसिंह जोधा, नवलसिंह जोधा, यशपालसिंह खीची, श्रवणसिंह बारू, सवाईंिसह गोलियामगरा, समन्दरसिंह धींगाणा, ओमकरणसिंह मूंजासर, हितेन्द्रपालसिंह बुचेटी, भवानीसिंह नरूका, सुरेन्द्रसिंह केतु, विक्रमसिंह गोपालसर, रावलसिंह बस्तवा, महावीरसिंह बिरामी, शक्तिसिंह ओसियां, रणजीतसिंह ज्याणी, चक्रवर्तीसिंह खेतासर ने बुके भेंटकर स्वागत किया।
समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मेजर जनरल राणूसिंह, ब्रिगेडियर शक्तिसिंह, ब्रिगेडियर प्रतापसिंह, कर्नल जितेन्द्रसिंह, कर्नल एस एस देवड़ा, कर्नल धनसिंह, कर्नल भोजराजसिंह, डीआईजी बीएसएफ अर्जुनसिंह, आफरी के पूर्व डायरेक्टर डाॅ त्रिलोकसिंह राठौड़, कल्याणंिसह राठौड़, प्रधान रतनसिंह बारू, प्रतापसिंह बिठिया, नरपतसिंह राठौड़, श्यामसिंह सजाड़ा, गोपालसिंह होलपुर, परबतसिंह सामराऊ, श्यामसिंह मेड़तिया, दुर्गादास गंठिया, महेन्द्रसिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आभार उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया नें व्यक्त किया।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor