Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:48 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

इंडियन आइडल फेम स्नेहा शंकर की लाइव कंसर्ट 30 को

इरादा संस्थान के एटरनल रागास की सेलिब्रिटी प्रस्तुति

भरत जोशी. जोधपुर 

राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल हॉल में आगामी 30 अगस्त को इंडियन आइडल फेम स्नेहा शंकर की लाइव कंसर्ट होगी। इरादा संस्थान की एटरनल रागास 14वीं सेलिब्रिटी प्रस्तुति के तहत आयोजित हो रही है जिसके तहत सांस्कृतिक आयोजन से होने वाली आय से सामाजिक सरोकार कार्य किए जाते रहे हैं। स्नेहा शंकर भारतीय पार्श्व गायिका हैं जो विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक शंकर शंभू के शंकर की पोती और संगीतकार और गायक राम शंकर की बेटी है जो 3 वर्ष की आयु से ही संगीत सीख रही है। हाल ही में ‘इंडियन आइडल 15’ में स्नेहा शंकर दूसरी उपविजेता बनी थीं। सांस्कृतिक सचिव विनय जोशी ओर शेखर थानवी की देखरेख में सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

इरादा संस्थान के अध्यक्ष विकास पुरोहित ने बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी और इरादा के संरक्षक भरत कानूनगो की स्मृति में स्नेहा शंकर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्नेहा शंकर बहुत ही सुरीली गायिका है । उन्होंने मुंबई में अपने पिता राम शंकर से शास्त्रीय और सुगम संगीत की शिक्षा ली है। ‘इंडियन आइडल 15’ में उन्होंने दूसरी उपविजेता का स्थान हासिल किया और टी-सीरीज़ की ओर से उन्हें एक महत्वपूर्ण रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला जिससे उनका संगीत करियर एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच गया। उन्होंने ‘हनुमान: दा दमदार’ और ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गायन किया है। इसके साथ ही प्रसिद्ध बॉलीवुड संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया, अमित त्रिवेदी के साथ भी स्नेहा शंकर हिंदी फिल्मों के लिए गानों की रिकार्डिंग कर रही है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor