Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:25 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:25 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनुरक्षण कार्य के स्थगित हो जाने के कारण जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर जौनपुर-जफराबाद-जौनपुर सिटी स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस कार्य के स्थगित हो जाने के कारण हेतु रेल यातायात सुचारू किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के स्थगित हो जाने के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.10.23, 21.10.23, 23.10.23 व
26.10.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया लखनऊ-अयोध्या कैंट-जफराबाद-वाराणसी होकर संचालित होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor