राखी पुरोहित. जोधपुर
पहला पुलिया स्थित विकलांग शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा में सहयोग हेतु कंप्यूटर, सीपीयू, की-बोर्ड मॉनिटर भेंट किए गए। यहां पच्चीस विकलांग भाई पढ़ते हैं। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि विकलांग संस्थान को चार व्हीलचेयर, बैसाखी का भी सहयोग किया जा चुका है। संस्था द्वारा पलंग, गद्दे भी भेंट किए गए। सूखी सामग्री, भोजन आदि में निरंतर सहयोग किया गया। निरूपा पटवा ने बताया कि विकलांग भाई तरह तरह की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं। पर्वतारोहण भी करते हैं और कई पैरा तैराकी आदि प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडलिस्ट भी है।
अध्यक्ष निरूपा पटवा को दिव्यांगजन की सेवा के क्षेत्र मैं विशिष्ट सेवा सम्मान से जोधपुर जिला कलेक्टर द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह ग्रुप विकलांग भाइयों की हर मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। सचिव तारा सोलंकी ने बताया कि इस कार्य में प्रमुख सहयोगी संगीता कांकरिया रहे। मीना जैन, गरिमा हर्ष जैन आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।










