Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 11:07 pm

Thursday, April 16, 2026, 11:07 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

श्रीमाली समाज के सामवेदीय पंडितों ने किया श्रावणी उपक्रम

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्रीमाली समाज के सामवेदीय पंडितों ने श्रावणी उपक्रम किया। श्रीमाली समाज के पंडित कपिल ओझा ने बताया कि रानीसागर-पदमसागर तालाब पर सामवेदीय श्रावणी उपक्रम किया गया। ओझा ने बताया कि हिमाद्रि संकल्प, द्रव्य स्नान, तर्पण, गणेश गौरी पूजन के पश्चात सामवेद के मंत्रों द्वारा वैदिक विधि पूजन के साथ नूतन यज्ञोपवीत धारण किए। कार्यक्रम में पंडित महेश ओझा, पंडित अरुण व्यास के आचार्यत्व में पं.महेंद्र व्यास, पं.गणेश ओझा, पं. माधव ओझा, पं.विक्रम ओझा, पं.दीपक व्यास, पं.मनीष ओझा, पं.वीरेंद्र जोशी, प्रीतम पं.नक्षत्र ओझा, पं.जाग्रत जोशी, रमन त्रिवेदी, पं.सूदर्शन त्रिवेदी, पं. रुद्र ओझा, पं. मुरली मनोहर ओझा सहित कई पंडित उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor