Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:58 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:58 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एक लड्‌डू, एक पौधे का लिया संकल्प : रातानाडा गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर झलका उल्लास

51 हजार देशी घी के लड्‌डुओं का लगाया भोग

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

रातानाडा श्री गणेश मन्दिर में गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने एक लड्डू एक पौधा लगाकर आराधना की। गणेश चतुर्थी पर भारी संख्या में रातानाडा स्थित प्रथम पूजित विनायक श्री गणेश भगवान के दर्शन कर सभी भक्तों के लिए मन्दिर ट्रस्ट मण्डल द्वारा पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग द्वारा 51000 हजार देशी घी के लड्डू का शानदार प्रसाद चढ़ाया गया।

गणेश मंदिर के पुजारी महेश अबोटी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण अभियान के तहत आज सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक पुजारियों द्वारा समस्त गणेश भगवान के दर्शन करने वाले भक्त जन को एक शुद्ध देशी घी के लड्डू का प्रसाद हाथ में देकर उनसे पृथ्वी को हरा भरा रख कर पर्यावरण को बढ़ाने हेतु का भगवान के सामने एक पौधा लगाने का संकल्प कराया गया।

अतिथियों ने चढ़ाई ध्वजा, गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि के लगे जयकारे

आज गणेश मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में विधायक अतुल भंसाली, पूर्व जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़ व राजेंद्र सिंह सोलंकी, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, नरेशचंद्र जोशी, एडवोकेट नाथू सिंह राठौड़, एडवोकेट विजय शर्मा, जेठू सिंह परिहार, पुखराज दिवराया, श्रवनदास, शिव वर्मा आदि अतिथियों की उपस्थिति में पुजारियों द्वारा आराधना की गई। पुजारी महेश अबोटी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना पुष्प माला चढ़ा कर शुभ ध्वजा सभी के हाथों व सहयोग से चढ़ाई गई। आज सुबह से ही भक्तों की मंदिर में भारी भीड़ का तांता लगा हुआ है। मंदिर ट्रस्ट व जिला प्रसासन द्वारा शानदार दर्शन की समुचित व सुरक्षित व्यवस्था कर रखी गयी है। भक्त सुबह से जोश के साथ जय गणेश रिद्धि सिद्धि के जयकारे लगा कर गणेश चतुर्थी का पर्व हर्ष उल्लास हंसी खुशी के साथ मना रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor