Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:26 pm

Thursday, July 9, 2026, 8:26 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉ. रोहित माथुर और डॉ. दिनेशदत्त शर्मा का अभिनंदन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

आज सिद्धार्थ सोशल सर्विस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से हृदय रोग विभाग अधीक्षक  बनने पर डॉक्टर रोहित माथुर और डॉक्टर दिनेशदत्त शर्मा को एमडीएम अस्पताल के सर्जिकल यूनिट में सह आचार्य बनने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर दिलीप कच्छवाह, मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, समाजसेवी आदर्श शर्मा और सिद्धार्थ सोशल सर्विस के चिकित्सा  प्रकोष्ठ के देव दहिया ने राम मंदिर के मोमेंटो, दुपट्टा और मिठाई खिलाकर बधाई दी। डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. धर्मेंद्र गुर्जर, कार्डियक सर्जन डॉ. सुभाष बलारा,  हृदय रोग के डॉक्टर अनिल बारूपाल, नर्सिंग ऑफिसर विनीता दहिया, रविंद्र गुप्ता और सोहन दान सिंह उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor