Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:36 am

Thursday, July 9, 2026, 4:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भूंगरा में खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रारंभ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर सम्मान स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया । प्रधानाचार्य हनुमान सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का यह दिन सम्पूर्ण खिलाड़ियों के सम्मान का दिन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। निरोगी काया ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। बिना किसी भेदभाव, लिंग, जाति, धर्म के सभी को लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें तभी सफलता सुनिश्चित है। खेल प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वो हॉकी के महान खिलाड़ी के साथ एक सच्चे देश भक्त भी थे ।

देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाया जाता है। उन्हें हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाता है। भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कई तरह की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दौड़, रस्साकसी एवं विभिन्न प्रकार के बुद्धि कौशल की स्पर्धाएं आयोजित हुई। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान सिंह, व्याख्याता प्रेम कुमार, गंगा सिंह राठौड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार भास्कर, अध्यापक सुरेंद्र गे‌ंवा, प्रेम सिंह गोठवाल, बाबूलाल, कालूराम, पुखराज, वरिष्ठ सहायक चंपाराम विद्यालय सहायक सूरज भारती, हरीपाल सिंह, नखत सिंह, टीकम चंद, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor