शिव वर्मा. जोधपुर
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंधी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में व्यापार जगत के विभिन्न व्यापार संघों से परिचर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष सुनील जे सिंघी ने बताया की प्रधानमंत्री द्वारा व्यापार जगत के साथियों की समस्याओं का समाधान व व्यापार क्षेत्र के लिए विभिन्न नीतियाँ व योजनाएँ बनाने व कियान्वयन के साथ-साथ व्यापार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। जिसके तहत राजस्थान के प्रत्येक संभाग स्तर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम तरीके से व्यापारियों को मिल सके व प्रभावी तरीके से समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस संबंध में समस्त संबंधित विभागों यथा- उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग, कर विभाग, शहरी विकास निकाय, कृषि विभाग इत्यादि के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके क्रम में जोधपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन माह सितम्बर, 2025 में श्री सुनील जे सिंधी, अध्यक्ष. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
इसके तहत जिला स्तरीय व्यापार संघों की कमीटी का गठन किया जायेगा। जिसकी प्रत्येक त्रेमास में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी व जिला स्तरीय सुविधा केन्द्र की स्थापना भी प्रस्तावित है। जिससे व्यापार जगत के लोगों की समस्याओं का निराकरण प्रभावी ढंग से संभव होगा।




