Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 8:51 am

Friday, July 10, 2026, 8:51 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के 54वें जन्मोत्सव पर बालिका छात्रवृत्ति वितरण एवं रामस्नेही सेवा सम्मान 3 सितंबर को

साथ ही संस्थान की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान द्वारा परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के 54वें जन्मोत्सव पर विविध सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बालिका छात्रवृत्ति वितरण एवं रामस्नेही सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संस्थान की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन 3 सितम्बर 2025, बुधवार को दोपहर 1:15 बजे से श्री बड़ा रामद्वारा, सूरसागर (जोधपुर) में होगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शिरकत करेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली द्वारा दोपहर 12 बजे से भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर लाल बूंद संस्थान के संरक्षक परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में सामाजिक कार्यों में अग्रसर व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देना है। समारोह में बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी, शिक्षा प्रेमी, महिला-पुरुष और युवा वर्ग के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन न केवल रामस्नेही सेवा और संस्कारों का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में शिक्षा व सेवा की अलख जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor