पंकज जांगिड़. जोधपुर
महिलाओं की साहित्यिक संस्था “संम्भावना” के तत्वावधान में जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चांदकौर जोशी की राजस्थानी में लिखित दो पुस्तकों ‘बिलखता बादल’ और ‘कागले री करामात’ का लोकार्पण कार्यक्रम डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्यिक भवन में रविववार शाम 4.30 से शुरू होगा।
संभावना की अध्यक्ष बसंती पंवार ने बताया कि वरिष्ठ कवि एवं आलोचक प्रोफेसर डॉ.अर्जुन देव चारण की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि शब्द चित्रकार डॉ. पद्मजा शर्मा होंगी। डॉ. अर्चना बिस्सा द्वारा पत्र वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सम्भावना की सचिव डॉ. अंजना चौधरी करेंगीं। इस कार्यक्रम में जोधपुर के जाने माने साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी शामिल होंगे।





