पंकज जांगिड़. जोधपुर
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) प्रदेश कार्यकारिणी में फार्मासिस्ट समुदाय के हितों के लिए संगठनात्मक कार्य करने के लिए वरिष्ठ फार्मासिस्ट सहीराम विश्नोई को प्रदेश नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने पर उम्मेद अस्पताल के फार्मासिस्ट सत्यनारायण शर्मा, गौरव कटियार, राजेश सारण, अरुण देवड़ा आदि ने सहीराम का हार्दिक अभिनन्दन एवं भावभीना स्वागत किया।
सहीराम ने प्रदेश अध्यक्ष तिलक चन्द शर्मा का हार्दिक आभार धन्यवाद व्यक्त किया। जोधपुर राजकीय फार्मासिस्ट परिवार में उल्लास एवं खुशी की लहर छा गई है।










