Explore

Search

Friday, January 23, 2026, 7:08 am

Friday, January 23, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
Lifestyle

एलआईसी पेंशनर्स एसोसिएशन का 26वां वार्षिक अधिवेशन मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर

एल आई सी पेंशनर्स एसोसिएशन का 26वां वार्षिक अधिवेशन होटल चंद्रा इंपीरियल में मनाया गया। इस सभा में एल आई सी जोधपुर डिवीजन के सभी सेवानिवृत साथीयों ने भाग लिया।

अतिरिक्त सचिव अनिल बालानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात सचिव एस एन पारीक ने गत वर्ष के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया तथा हमारी एसोसिएशन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के बारे में भी बताया तथा कहा कि वर्ष भर सभी साथियों का प्रत्येक प्रदर्शन आदि में पूरा सहयोग मिलता रहता है, कोषाध्यक्ष सुरेश बोहरा ने गत वर्ष के लेखा प्रस्तुत किए। उपाध्यक्ष सुरेश बिस्सा ने मैसूर में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन की जानकारी तथा इस सभा में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी इसके पश्चात गत वर्ष जुड़े नए साथियों का स्वागत व सम्मान किया गया तथा सभी साथियों को सप्लीमेंट्री डायरेक्टरी का वितरण किया गया। इस सभा में गोलेछा इनवेस्टमेंट से पधारे सुनील गोलेछा, सुरभि गोलेछा व कार्तिक गोलेछा ने सभी सेवानिवृत साथीयों को निवेश के बारे में विस्तार से बताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor