Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:02 am

Thursday, July 9, 2026, 6:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सामान्य बारिश में श्याम नगर में सड़क बन जाती है तालाब

शिव वर्मा. जोधपुर

पाल लिंक रोड स्थित जोधपुर शहर के पाश कॉलोनी श्याम नगर में आए दिन हल्की बारिश में भी गली में पानी इकट्ठा हो जाता है जिससे आने-जाने वाले राहगिरो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. बारिश खत्म होने पर भी 10-12 घंटे तक में भी दो ढाई फीट पानी चलता रहता है एवं निकासी बराबर नहीं होने से काफी लंबे समय तक पानी जमा रहता है. नगर निगम दक्षिण आयुक्त , सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और सफाई प्रभारी को बार-बार अवगत कराने पर भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। मानसून से पूर्व सरकारी विभागों द्वारा जल भराव रोकने की बहुत सी योजनाएं बनाई जाती है लेकिन बारिश के बाद यह योजनाएं धरी रह जाती है । प्रशासन द्वारा इसी वर्ष 255 करोड़ की जल निकासी की योजना बनाई गई जिसके अंतर्गत शहर के 44 स्थानो को चिन्हित किया गया जिसमें श्याम नगर गली नंबर 5 सम्मिलित है । दुर्भाग्य से आज तक इस योजना के अंतर्गत कोई कार्य नहीं हुआ है। जल भराव का मुख्य कारण सीवरेज लाइनों की सफाई न होना और निकास के लिए बन गए बनाए गए छोटे नालों पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए गए हैं जिसकी शिकायत नगर निगम में बार-बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । श्याम नगर गली नंबर 5 से चौपासनी रोड तक जाने का एकमात्र सीधी सड़क का रास्ता यही है लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है पानी भराव की वजह से गली में सड़क पर 2-2 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं । बारिश होने पर सीविर लाइन का गंदा पानी सड़कों पर लंबे समय तक बहता रहता है एवं एवं महामारी फैलने का डर सदैव बना रहता है । श्याम नगर गली नंबर 5 विकास समिति जोधपुर के अध्यक्ष ललित खींवसरा ने मांग की है कि समस्या का स्थाई समाधान किया जाये.

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor