Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:02 am

Thursday, July 9, 2026, 6:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

फिट इंडिया के तहत हुई साइकिल रैली

शिव वर्मा. जोधपुर 

आयकर विभाग जोधपुर द्वारा आज रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया I आयकर विभाग द्वारा रविवार को सवेरे आयकर विभाग कार्यालय से अतिरिक्त आयुक्त अरविन्द गेहलोत ने झंडी दिखाकर  रैली को रवाना किया गया I गेहलोत ने बताया कि केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज जोधपुर आयकर कार्यालय मे भी रैली का आयोजन किया गया है I इसमें  सौ से अधिक लोगो ने भाग लिया है, जिसमे आयकर अधिकारी कर्मचारी एवम शहर के लोगो ने हिस्सा लिया I गेहलोत ने आगे बताया कि यह रैली आयकर कार्यालय से रवाना होकर पावटा, राइका बाग़ ब्रिज होते हुए सर्किट हाउस, रातानाडा गणेश मंदिर रोड से भाटी सर्किल, भाटी सर्किल से रेजीडेंसी रोड होकर गौरव पथ पर स्थित संवित सर्किल पहुँच कर रैली का समापन हुआ I इस साईकल रैली मे आयकर विभाग से मुख्यरूप से राकेश घीया ITO, परवेज अहमद ITO, आर के सुथार ITO, राजेश भाटी ITO अरुण परसोया आयकर निरीक्षक, भवानी चारण प्रशासनिक अधिकारी एवम कर्मचारियों ने भाग लिया I रैली समापन पर अरविंद गहलोत अतिरिक्त आयकर आयुक्त व ITO राजेश भाटी ने सभी भाग लेने वाले अधिकारियो कर्मचारियों एवम आमजन जिन्होंने इस फिट इंडिया मूवमेंट मे साईकल रैली मे हिस्सा लिया उन्हें धन्यवाद दिया और साथ ही अपनी दिन चर्या में साइकिल का उपयोग कर फिट रहने का संदेश दिया I

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor