Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री गणेश मित्र मंडली द्वारा बाबा रामदेव की शोभायात्रा कल 

बाबा दशमी के शुभ अवसर पर गणेश महोत्सव के अंतर्गत होगा आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 rakhipurohit066@gmail.com

फतेहसागर जालोरियो का बास स्थित श्री भीड़ भंजन मंदिर के पास जोधपुर में श्री गणेश मित्र मंडली द्वारा गणेश महोत्सव के अंतर्गत आज बाबा दशमी के शुभ अवसर पर बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जयशंकर श्रीमाली ने बताया कि श्री गणेश मित्र मंडली द्वारा पिछले 5 वर्षों से गणेश महोत्सव के अंतर्गत गजानन जी के 10 दिनों के 10 प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गणेश स्थापना, महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, अन्नकूट, फूलमंडली, वैद्यनाथ भजन मंडली द्वारा महादेव जी का ब्यावला के भव्य आयोजन हुए वही आज 2 सितंबर 2025 बाबा दशमी के शुभ अवसर पर बाबा रामदेव की शोभायात्रा शाम 4:30 बजे निकाली जाएगी।

श्रीमाली ने बताया कि गणेश महोत्सव के अंतर्गत आगामी आयोजन 3 सितंबर को रात्रि 8:30 बजे से गरबा, 4 सितंबर को रात्रि 8:30 बजे से श्रृंगार सेवा मां झण्डे वाली दरबार जोधपुर द्वारा खाटू श्याम जी के भव्य दर्शन, 5 सितंबर को रात्रि 8:30 बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 6 सितंबर को शाम 7:00 बजे से सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं राजस्थानी कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। उसके बाद श्री गणेश विसर्जन के आयोजन के अवसर पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

गणेश महोत्सव में सुसज्जित भव्य पंडाल में आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी के बीच मन मोहक रूप में विराजित पार्वती नंदन प्रथम पूजित भगवान श्री गणेश की प्रतिदिन शाम महाआरती एवं आयोजित कार्यक्रम में जयशंकर श्रीमाली, अनिल जोशी, रोहित गहलोत, धीरज पंवार, संजय तंवर, दीपक गहलोत, देवेंद्र सिंह गहलोत, पवन गहलोत, जिगर खत्री, अभिषेक ओझा, अश्विन जोशी, अंशुमान सिंह, अर्जुन पंवार, लवेश टाक, राकेश दाधीच, मोहित दवे, शुभेंद्र सिंह,अंकित सिंह के साथ मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor