Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:27 pm

Thursday, July 9, 2026, 8:27 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माली नारी शक्ति ग्रुप ने 108 कन्याओं के पूजन के साथ किया गरबा रास

पंकज जांगिड़. जोधपुर

माली नारी शक्ति ग्रूप ने महामंदिर स्थित सुमेर स्कूल परिसर में नवरात्रा डांडिया उत्सव भक्ति भाव और हर्षोल्लास से मनाया।सचिव लक्ष्मी गहलोत ने बताया कि विशिष्ट अतिथि श्री भद्रेश्वर गौशाला के संतोष सिंह- देवी गहलोत, प्रेमसिंह-तारा कच्छवाह, फतेहसिंह-राजकुमारी कच्छ्वाह, राजेंद्र-मधु गहलोत, लवकुश संस्थान के ट्रस्टी राजेन्द्र-शोभा परिहार, ग्रूप की अध्यक्ष डॉ.निधि गहलोत, महात्मा गांधी अस्पताल कीचन विभाग प्रभारी तेज कंवर सांखला और मेडीटेशन गुरु हर्ष चौहान के सानिध्य में मां दुर्गा की पूजा और 108 कन्याओं का पूजन किया गया। ग्रूप की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व माता की चुंदड़ी देकर माता की तस्वीर भेंट की गई।

सीमा सांखला, दिनेश पंवार, मंजू डागा व कृष्ण मंदिर भजन मंडली ने गणपति वंदना के साथ भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। महात्मा गांधी अस्पताल कीचन विभाग प्रभारी तेज कंवर सांखला ने बताया कि कार्यक्रम मे लवकुश संस्थान की बच्चियों के पूजन के बाद बच्चियों और महिलाओं ने गरबा और डांडिया रास में उत्साहपूर्वक शिरकत की। तेज कंवर सांखला ने महिलाओं को विश्व मेनापाॅज दिवस पर स्वास्थ्य और खान-पान संबंधी जानकारी दी साथ ही आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदान के लिए जागरूक किया और प्रधानाध्यापिका लीला गहलोत ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान विभिन्न कैटेगरी में लवीना चौहान, डेजी, परी व सुमेर कॉलेज की विद्यार्थी यूट्यूबर कनिष्का सांखला को चंचल क्रिएशंस की भगवती गहलोत द्वारा पुरस्कृत किया गया। मानव अधिकार की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिता परिहार लक्की ड्राॅ की वीनर रही।ग्रुप की अध्यक्ष डॉ. निधि गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस कार्यक्रम को भक्ति शक्ति और नारी प्रगति का सूचक बताया। कार्यक्रम का संचालन पंकज सांखला ने किया और एंकरिंग दिव्या और मोहित सांखला ने की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor