राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने अनाथ बच्चों के लिए सौ ड्रेस भेंट की। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि वात्सल्यपुरम सेवा संस्थान को शिक्षा में सहयोग के लिए पचास बच्चों को दो ड्रेस प्रति बच्चा भेंट की गई। इसमें प्रमुख सहयोगी जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के राजस्थान फेडरेशन -9 के अध्यक्ष केएल गिलोतरा रहे।
गायत्री नगर स्थित वात्सल्यपुरम संस्थान जिसमें कि पचास अनाथ बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें सहयोग किया गया। इन बच्चों के लिए पहले भी भोजन, जलपान के लिए सहयोग किया गया था। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप आगे भी इस संस्था में मदद करता आया है। पचास पलंग वाले गद्दे भी दिए, सूखी सामग्री, भोजन आदि में निरंतर सहयोग किया जाता रहा है। यहां के बच्चे पढ़ाई करते हैं और तरह तरह की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं। तैराकी आदि प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडलिस्ट भी है। यह सभी बच्चे पढ़ाई के साथ साथ गृह कार्य में भी कुशल हैं। निरूपा पटवा ने बताया कि हमारा ग्रुप हर मानव की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। संस्थापक मदन जांगिड ने सभी आने वालों का स्वागत किया। अध्यक्ष निरूपा पटवा से दैनिक ज़रूरत की चीज़ों के लिए चर्चा की गई।





