राइजिंग भास्कर. जोधपुर
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के पावन अवसर पर 5 सितंबर, शुक्रवार को भैरव जयंती श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में रिक्तेश्वर भैरुजी चौराहा स्थित श्री रिक्तेश्वर भेरवनाथ मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।
कार्यक्रम संयोजक मनोहरलाल भाटी व कमलकिशोर भाटी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में ऋतु पुष्पों, फूलमंडली व आकर्षक रोशनी से सजावट के साथ देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा। सुबह ध्वजारोहण व दिनभर तेलाभिषेक के साथ शाम 8 बजे से सोहम भजन मंडली द्वारा 51वीं भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें सोहम भजन मंडली के 75 वर्षीय वरिष्ठ व सदाबहार भजन गायक चंद्रसिंह गहलोत ‘मामा’ (चंदुमामा) और मंडली सहित अनेक नामचीन कलाकारों द्वारा भजनों की सरिता प्रवाहित की जाएगी और भैरवनाथ व देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस मौके दिनभर भेरवनाथ के दर्शनार्थ भक्तों का आवागमन रहेगा।










