Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:32 am

Thursday, July 9, 2026, 7:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सरस्वती नगर, सेक्टर ‘डी’ स्थित सुभाष पार्क में “एक शाम गणपति के नाम” भजन संध्या 3 सितंबर को

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

बासनी क्षेत्र के सरस्वती नगर, सेक्टर ‘डी’ स्थित सुभाष पार्क में सरस्वती नगर सेक्टर ‘डी’ विकास समिति और महिला मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे गणपति महोत्सव के तहत 3 सितंबर, बुधवार को शाम 7 बजे से “एक शाम गणपति के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा।

समिति के सचिव अजय अस्थाना ने बताया कि संध्या आरती के पश्चात आयोजित भजन संध्या में पंकज बिंदास एंड पार्टी सहित शहर के नामचीन कलाकार भजनों के माध्यम से गणपति की आराधना करेंगे। समिति के अध्यक्ष प्रदीप खावा, महामंत्री जगदीश नाहटा, सचिव अजय अस्थाना, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश लश्करी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल भाटी, आजीवन सदस्य आर सी पटेल, एडवोकेट मगनलाल बिस्सा, कंवरलाल राठी, डॉ जीवनराम बिशनोई, हरिओम सिंह चौहान, रविन्द्र सांखला, मनीष जैन, पाबुराम सियाग, डालूराम गौड़, मगराज जैन, हीरालाल राजपुरोहित, भंवरलाल जाणी, मोहनलाल कालिया सहित महिला मंडल आयोजन की व्यवस्था में सहभागिता निभाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor