Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अगर आप 40 पार महिला है तो मेमोग्राफी स्क्रीनिंग जरूर कराएं…यह जीवन बचाने वाली जांच है

श्रीमती शांति देवी उमराव मल पारख कैंसर डायग्नोसिस सेंटर लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट सेक्टर-ई-23, शास्त्री नगर जोधपुर में 50 रुपए पंजीयन शुल्क देकर हर बुधवार और शनिवार को सुबह 10:00 से 1 बजे तक मेमोग्राफी स्क्रीनिंग करवाई जा सकती है
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
अगर आपकी उम्र 40 साल है तो आपमें स्तन कैंसर (Breast Cancer) का खतरा बढ़ सकता है। हर महिला को 40 साल के बाद नियमित मेमोग्राफी स्क्रीनिंग ज़रूर करानी चाहिए। यह जीवन बचाने वाली जांच है। इस संबंध में राइजिंग भास्कर ने एक्सपर्ट डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि मेमोग्राफी एक विशेष एक्स-रे जांच है, जिससे स्तन (Breast) के अंदर की संरचना देखी जाती है। इसका उपयोग स्तन कैंसर (Breast Cancer) को शुरुआती अवस्था में पहचानने के लिए किया जाता है।
मेमोग्राफी किसे करवानी चाहिए? इस पर डॉक्टरों का कहना है कि सामान्यत 40 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर 1–2 साल में मेमोग्राफी करानी चाहिए। जिन महिलाओं के परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास है, उन्हें 35 वर्ष की आयु से ही नियमित जांच शुरू कर देनी चाहिए। अगर कोई लक्षण नहीं है तो भी मेमोग्राफी क्यों जरूरी है? इस पर डॉक्टर्स कहते हैं कि मेमोग्राफी कैंसर को लक्षण आने से पहले भी पकड़ सकती है। शुरुआती अवस्था में पता चलने से इलाज आसान और सफल होता है।
मेमोग्राफी कब करानी चाहिए?
• 40 से 49 वर्ष: हर 1–2 साल में एक बार
•50 से 69 वर्ष: हर साल
•उच्च जोखिम (High Risk) वाली महिलाएं: डॉक्टर की सलाह अनुसार पहले और बार-बार
5. मेमोग्राफी दर्दनाक होती है क्या?
इसमें हल्का दबाव महसूस होता है, पर यह सामान्य और अस्थायी होता है। दर्द लगभग नहीं होता।
6. मेमोग्राफी करवाने का सही समय कौन सा है?
पीरियड खत्म होने के एक हफ्ते बाद (breast कम संवेदनशील रहते हैं)।
7. क्या मेमोग्राफी से रेडिएशन का खतरा है?
रेडिएशन की मात्रा बहुत कम होती है और यह सुरक्षित मानी जाती है।
8. अगर मेमोग्राफी में कुछ संदिग्ध दिखे तो क्या होगा?
डॉक्टर आगे की जांच जैसे —
•अल्ट्रासाउंड
•MRI
•या बायोप्सी की सलाह दे सकते हैं।
9 क्या पुरुषों को भी मेमोग्राफी करानी पड़ती है?
पुरुषों में स्तन कैंसर दुर्लभ होता है, लेकिन अगर कोई गांठ या लक्षण दिखें तो डॉक्टर मेमोग्राफी की सलाह दे सकते हैं।
10. क्या मेमोग्राफी 100% सही परिणाम देती है?
नहीं, लेकिन यह स्तन कैंसर पहचानने का सबसे विश्वसनीय और व्यापक तरीका है। कभी-कभी डॉक्टर अन्य जांच भी करवाते है।
यहां करवाए 50 रुपए पंजीयन शुल्क देकर निशुल्क मेमोग्राफी स्क्रीनिंग-
अजय जैन पटवा ने बताया कि श्रीमती. शांति देवी उमराव मल पारख कैंसर डायग्नोसिस सेंटर, लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट सेक्टर E -23, शास्त्री नगर, जोधपुर में मुफ्त परीक्षण प्रत्येक  बुधवार व शनिवार  को  केवल पंजीयन शुल्क रुपये 50 जमा करवाकर करवाया जा सकता है। मेमोग्राफी स्क्रीनिंग का समय सुबह 10:00 से दोपहर 1 बजे तक है। .
संपर्क नंबर :
Dr. R. K. Kumbhat 
9461007301, 
Shri Ajay jain patwa
9748008123
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor