Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता के लिए व्यास ने नगर परिषद आयुक्त को लिखा पत्र

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

नगर परिषद के पूर्व ब्रांड एंबेसडकर महेश व्यास उर्फ गोगा महाराज ने नगर परिषद आयुक्त को पत्र लिख कर शहर के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता के लिए पत्र लिखा है। व्यास ने कहा कि पर्यटकों को शहर में आते ही गंदगी और जगह-जगह गचरे के ढेर और आवारा पशुओं की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए शहर में सफाई व्यवस्था माकूल की जाए और आवारा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की सफाई रखी जाए। जगह-जगह लोग गंदगी बिखेर देते हैं और धूक और गुटखा थूंक देते हैं। ऐसे में जगह-जगह कचरा पात्र रखे जाए और इन कचरा पात्रों की नियमित सफाई की जाए।

व्यास ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध सख्ती से लगाया जाए। शादी ब्याह और सार्वजनिक आयोजनों में गिलास और लोटों से पानी और जललपान की व्यवस्था रखी जाए। प्लास्टिक और पॉलीथिन की थैलियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाए। व्यास ने कहा कि गोपा चौक और कई इलाकों में पेड़ों की छंगाई की जाए। किले को साफ-सुथरा रखा जाए। दुर्ग के भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को निराशा ना हो इसलिए वृहद स्तर पर सफाई की जाए और किले को स्वच्छ रखा जाए। जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर लगे हैं। दीवारों पर नारे लिखे हैं। इन्हें हटाया जाए और शहर के सौंदर्य को बनाए रखा जाए। आवारा कुत्तों की समस्या से शहर को मुक्ति दिलाई जाए। स्वर्ण नगरी विचार मंच के माध्यम से व्यास ने नगर परिषद के आयुक्त के साथ-साथ शहरवासियों को भी शहर के सौंदर्य को बनाए रखने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor