Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना :  जोधपुर से रामेश्वरम्-मदुराई विशेष रेलगाड़ी 5 सितंबर को होगी रवाना

शिव वर्मा. जोधपुर 
राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी 5 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन, जोधपुर से रामेश्वरम्-मदुराई तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगी।
देवस्थान विभाग जोधपुर के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस यात्रा में कुल 676 यात्री शामिल होंगे, जिनमें 350 यात्री जोधपुर (भगत की कोठी), 200 यात्री पाली एवं 126 यात्री जवाई बांध रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होंगे। यात्रियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है—
•भगत की कोठी स्टेशन, जोधपुर पर सुबह 10:00 बजे
•पाली स्टेशन पर सुबह 11:00 बजे
•जवाई बांध स्टेशन पर दोपहर 2:00 बजे
यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में तथा एक चिकित्सक व 2 नर्सिंग कर्मचारी साथ रहेंगे।
पालीवाल ने बताया कि चयनित यात्रियों को लॉटरी द्वारा तय की गई मुख्य सूची के अनुसार व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल व संदेश से सूचित किया गया है। बिना दूरभाष संदेश प्राप्त किए कोई भी यात्री रेलवे स्टेशन पर न पहुंचे।
यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार/आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार फोटो एवं व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री (आवश्यक दवाइयां, नकदी, कपड़े आदि) साथ लाना अनिवार्य होगा।
यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी तथा भोजन, आवास एवं अन्य सभी व्यवस्थाएँ राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor