Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे जी ने किया सिया-राम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर

गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले सिया-राम परिणय महोत्सव के पोस्टर का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विमोचन किया। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधराराजे ने गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर 2025 को आयोजित हाेने वाले 51 जोड़ों के सर्वजातीय सामूहिक विवाह के पोस्टर का  विमोचन किया।
वसुंधरा राजे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की अग्रिम बधाई दी और ऐसे कार्य लगातार करने के लिए प्रेरित किया। वसुंधरा राजे ने गायत्री देवी ट्रस्ट के कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल सिंह, जुगल माली, चंद्रशेखर अरोड़ा, नंदकिशोर व्यास, प्रहलादराम गोयल, राजेंद्र माथुर, राजेश भाटिया, संतोष खत्री, अशोक चितारा, करण अरोड़ा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor