Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 की पहली विशेष ट्रेन 5 सितम्बर को जोधपुर से होगी रवाना

जोधपुर, पाली व सिरोही जिलों के कुल 676 चयनित यात्री होंगे शामिल

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अंतर्गत इस वर्ष की पहली विशेष ट्रेन शुक्रवार 5 सितम्बर, 2025 को अपराह्न 3 बजे जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन पाली एवं जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर चयनित यात्रियों के लिए ठहराव करती हुई पवित्र तीर्थस्थल रामेश्वरम तथा मदुरई के लिए प्रस्थान करेगी।

देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहकर वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामना संदेश देंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में जोधपुर जिले के 350, पाली जिले के 200 तथा सिरोही जिले के 126 वरिष्ठ नागरिक यात्री सम्मिलित होंगे। कुल 676 चयनित यात्रियों को दूरभाष द्वारा सूचना प्रदान कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल चयनित व आमंत्रित यात्री ही यह यात्रा करेंगे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor