शिव वर्मा. जोधपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को अल्प प्रवास पर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी आए।
एयरपोर्ट पर शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम (दक्षिण) महापौर सुश्री वनिता सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री श्री जसवंत बिश्नोई, पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, ज्योति ज्याणी, रवि गहलोत, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक (एसएसबी) हरेंद्र कुमार महावार, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमित जैन, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत बंसल, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नारायण टोगस सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।





