Explore

Search

Friday, January 16, 2026, 11:33 pm

Friday, January 16, 2026, 11:33 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जीएसटी 2.0 पर प्रतिक्रिया : देश की कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल फ्रेंडली बनाने की दिशा में उठाया कदम

Share This Post

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जीएसटी 2.0 से अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। यह कहना है जोधपुर कंपनी सचिव संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष और वित्त सलाहकार मुकेश बंसल का। उन्होंने राइजिंग भास्कर से कहा कि जीएसटी 2.0 से सीमेंट, होटल, ऍफ़ एम सी जी, ऑटो, पढाई लिखाई, बीमा सस्ती होगी। जीडीपी के बढे होने से लाभ अर्थवयवस्था को है।

भारत में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी ट्रांसफॉर्म का कार्यान्वयन एक बड़ा कदम है जो देश की कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल फ्रेंडली बनाने की दिशा में उठाया जा रहा है! इस सुधार का उद्देश्य जीएसटी प्रणाली को भविष्य के लिए तैयार करना है ताकि टैक्स संगठन में पारदर्शिता, कमाई में वृद्धि और व्यापार के लिए सहूलियत सुनिश्चित की जा सके.! जीएसटी परिषद के फैसले दूरदर्शिता भरे कदम हैं। इससे मंहगाई कम होगी, परिवारों को राहत मिलेगी, उपभोग को वृद्धि मिलेगी। साथ ही टैक्स की अनुपालना आसान होंगी। टैक्स स्लैब सिर्फ दो, 5% और 18%, सुविधा जनक हैं। नए रिटर्न सिस्टम और रिटर्न मिलन की प्रक्रिया को अधिक सहज बनाया गया है।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment