राइजिंग भास्कर. जोधपुर
दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव परवान पर है। घरों से पंडालों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना चल रही है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव में घर-घर और गली-मोहल्लों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का क्रम जारी है। इसी कड़ी में भीतरी शहर ब्रह्मपुरी स्थित पीपलिया चौक में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के पूजन-अर्चन के साथ गणेश स्त्रोत पाठ, मंत्र जाप आदि के अनुष्ठान भी चल रहे है। शुक्रवार को भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना के भगवान गणेश के छप्पन भोग एवं महा आरती की जायेगी। आयोजकर्ता नितिन बोहरा व राहुल ओझा ने बताया कि विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ पंडाल को फूलों से आकर्षक लाइटिंग से रूप से सजाया जाएगा। महिला मंडली द्वारा हरियाली ड्रेस कोड पर सांस्कृतिक व भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। इस दौरान हरीश ओझा, कविता ओझा, टीना बोहरा सहित भक्तजन तैयारी में जुटे हुए हैं।





