राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
अवैध शराब परिवहन में एस्कोर्ट करने का वाछिंत मुल्जिम गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना भोपालगढ की पुलिस टीम द्वारा रामस्वरूप पुत्र श्री भीयाराम विश्नोई निवासी रामनगर पुलिस थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफतार किया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जोधपुर ग्रामीण के द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी संबंधी प्रकरणो में वाछिंत मुल्जिमानो पर सख्त कार्यवाही की जाकर अतिशीघ्र गिरफतारी की जाने के निर्देश पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नवाब खान के सुपरविजन में श्री प्रेमकुमार वृताधिकारी भोपालगढ के नेतृत्व में श्री देवकिशन उनिपु थानाधिकारी भोपालगढ मय पुलिस टीम भोपालगढ द्वारा पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर ग्रामीण में एक ट्रक अवैध शराब भरी 711 कार्टून की जब्ती पुलिस द्वारा की गई थी। जिसमें अवैध शराब की श्री गंगानगर जिले से जोधपुर तक एस्कोर्ट करने वाला वांछित मुल्जिम रामस्वरूप पुत्र श्री भीयाराम विश्नोई निवासी रामनगर पुलिस थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया।




