Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

4 वर्ष से वाछिंत अवैध डोडा पोस्त सप्लायर को किया गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना भोपालगढ की पुलिस टीम द्वारा राजुलाल उफ राजेन्द्र पुत्र हंसराज गाडरी निवासी दौतडी खेड़ा पुलिस थाना भदेसर जिला चितौड़गढ को गिरफतार किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जोधपुर ग्रामीण के द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी संबंधी प्रकरणो में वाछिंत मुल्जिमानो पर सख्त कार्यवाही की जाकर अतिशीघ्र गिरफतारी की जाने के निर्देश पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नवाब खान के सुपरविजन में श्री प्रेमकुमार वृताधिकारी भोपालगढ के नेतृत्व में श्री देवकिशन उनिपु थानाधिकारी भोपालगढ मय पुलिस टीम भोपालगढ द्वारा थाना भोपालगढ हल्का क्षेत्र में वर्ष 2019 में 566 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की बरामदगी पुलिस द्वारा की गई थी। जिसमें वाछिंत अवैध डोडा पोस्त का सप्लायर राजुलाल उर्फ राजेन्द्र पुत्र हंसराज गाडरी निवासी दौतडी खेड़ा पुलिस थाना भदेसर जिला चितौड़गढ को जरिये प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम सर्व श्री देवकिशन उनिपु थानाधिकारी भोपालगढ, कानिस्टेबल जोगाराम व अशोक की भूमिका रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor