Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:24 am

Sunday, August 23, 2026, 5:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा का संचालन

राखी पुरोहित. जोधपुर
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)- हुबली स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 07359, हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा 28.09.25 से 26.10.25 तक (05 ट्रिप) हुबली से प्रत्येक रविवार को 19.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 05.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली , कराड, सतारा, पुणे, कल्याण, बसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर , आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड जं, पाली मारवाड एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 07360, भगत की कोठी-हुबली स्पेशल रेलसेवा 30.09.25 से 28.10.25 तक (05 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार को 07.50 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.15 बजे हुबली पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं.,फालना, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, बसई रोड, कल्याण, पुणे, सतारा, कराड, सांगली, मिरज, घटप्रभा, बेलगावि एवं धारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 16 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor