Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ऑपरेशन धरपकड़ अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में लम्बे समय फरार 2 अभियुक्तों सहित कुल 8 अपराधी गिरफतार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

ऑपरेशन धरपकड़ अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में लम्बे समय फरार 2 अभियुक्तों सहित कुल 8 अपराधी गिरफतार किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धमेन्द्रसिह ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए वान्छित इनामी अपराधियों व विभिन्न प्रकरणों में वान्छित अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस थाना कापरड़ा हल्का क्षेत्र में वृताधिकारी वृत बिलाड़ा के नेतृव में वृहत अभियान चलाया जाकर पुलिस थाना बदनौर व पूर जिला भीलवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में लम्बे समय वांछित मुलजिम अमराराम व श्रवणराम निवासी रामड़ावास, पुलिस थाना कापरड़ा में वांछित मुलजिम राजु गोदारा व ओमप्रकाश व अन्य 4 बदमाशों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नवाब खान के सुपरवीजन में वृताधिकारी वृत बिलाडा श्री राजवीरसिंह के के नेत्तृत में, वृत कार्यालय बिलाड़ा स्टाफ, पुलिस थाना बिलाड़ा स्टाफ, पुलिस थाना बोरूंदा स्टाफ व श्री लाखाराम उनि प्रभारी डीएसटी टीम जोधपुर ग्रामीण मय डीएसटी टीम व पुलिस थाना कापरड़ा स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से विधामसभा चुनाव 2023 के तहत वृहत स्तर पर ऑपरेशन धरपकड़ चालाया जाकर पुलिस थाना कापरड़ा क्षेत्र में वांछित अपराधियों के निवास स्थानों पर दबिंश दी जाकर पुलिस थाना पुर भीलवाडा के प्रकरण संख्या 164/2018 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पांच साल से फरार अभियुक्त मुलजिम 1. श्रवणराम पुत्र भागुराम विश्नोई निवासी रामड़ावास कल्ला, पुलिस थाना बदनौर भीलवाडा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित मुलजिम 2. अमराराम पुत्र जुझाराम देवासी निवासी रामड़ावास कल्ला, पुलिस थाना कापरड़ा में वांछित मुलजिम 3. ओमप्रकाश पुत्र श्री चोखाराम विश्नोई निवासी रामड़ावास कल्ला पुलिस थाना कापरड़ा 4. राजु गोदारा पुत्र श्री साजनराम विश्नोई निवासी रामड़ावास कल्ला पुलिस थाना कापरड़ा 5. भुपेन्दसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपुत उम्र 31 साल निवासी रामडावास पीएस कापरड़ा, 6. सोहनलाल पुत्र सुरजाराम विश्नोई निवासी रामड़ावास कल्ला पुलिस थाना कापरड़ा, 7. घेवरराम पुत्र छोगाराम विश्नोई निवासी खोखरिया, 8. अनिल पुत्र घेवरराम विश्नोई निवासी खोखरिया को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे पुछताछ जारी है।उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले राजवीरसिंह आरपीएस वृताधिकारी, भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पीपाड़ शहर मय जाब्ता वृत बिलाड़ा मय कार्यालय स्टाफ, लाखाराम उनि प्रभारी डीएसटी टीम जोधपुर ग्रामीण मय डीएसटी टीम, मनोहरसिंह सउनि पुलिस थाना कापरड़ा मय स्टाफ, हराराम सउनि मय थाना बोरूंदा जाब्ता, भंवरलाल निपु थानाधिकारी बिलाडा मय जाब्ता बीएसएफ व आरएसी प्लाटुन  शामिल रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor