Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:27 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:27 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवपद ओली आराधना शुरू

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

क्रिया भवन में नवपद ओली आराधना अरिपद पद से शुरू हुई। श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ संघ के तवावधान में तप जप आराधना साधना का शाशवत जैनों का महान पर्व आयम्बिल ओली आराधना का आगाज अरिपद पद गुणगान से हुआ। संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया नगर स्थित रत्नप्रभं धर्म क्रिया भवन में मुनि सिद्धैशचंद्रसागर सिद्धचंद्रसागर साध्वी नयप्रज्ञाश्री मोक्षरत्नाश्री आदि के सानिध्य में नवपद ओली आराधना लाभार्थी श्रावक विजयराज पूनम विजेंद्र प्रतिभा निश्रा मिनखराज उगमकंवर खिवसरा परिवार द्बारा आयोजित नवपद ओली प्रथम दिन आराधना का आगाज अरिहंत पद गुणगान से शुभारंभ हुआ। संघ सचिव उम्मेद राज रांका व दीपक सिंघवी ने बताया आराधना तहत नियमित प्रवचन 9:15 बजे श्रीपाल रास महासति मैना सुंदरी का जीवन चरित्र परमात्मा वाणी तथा विभिन पूजाएं वल्लभ महिला मंडल द्बारा विधिकारक द्वारा नवपद सिद्ध चक्र महापूजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संघ के विनायकिया ने सभी को आराधना का लाभ लेने का अनुरोध किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor