Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:04 pm

Thursday, July 9, 2026, 8:04 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सेहत और सरोकार का संगम : वाहन रैली व साइक्लोथॉन कल, रक्तदान शिविर 17 सितंबर को

Anand Rathi Group proudly supports the World’s Largest Blood Donation Drive hosted by ABTYP on 17/09/25.

Suresh Rathi Group proudly supports the World’s Largest Blood Donation Drive hosted by ABTYP on 17/09/25.

रैली का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए आगामी रक्तदान अभियान के लिए जागरूक करना है…

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

फिट इंडिया अभियान के तहत जोधपुर में मानवता के नाम एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। रविवार, 14 सितम्बर 2025 को शहर में वाहन रैली एवं साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए आगामी रक्तदान अभियान के लिए जागरूक करना है।

कार्यक्रम की विशेषताएं

तारीख: 14 सितम्बर 2025 (रविवार)

स्थान: अशोक उद्यान, मुख्य द्वार (गैदरिंग प्वाइंट)

रिपोर्टिंग समय: सुबह 6:30 बजे

रैली प्रारंभ: 6:45 बजे (सटीक)

पार्किंग सुविधा: जोधपुर चौपाटी (अशोक उद्यान के पास)

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण यह है कि यह रैली सिर्फ खेल और फिटनेस तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे जुड़े प्रतिभागी शहरवासियों को रक्तदान की महत्ता का संदेश देंगे।

इसी कड़ी में, 17 सितम्बर 2025 को जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में 45 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। यह महाअभियान समाज सेवा और मानवता के प्रति जोधपुर की एकजुटता को प्रदर्शित करेगा।

डिजिटल मीडिया पार्टनर स्काई मीडिया ने इस आयोजन को और अधिक व्यापक बनाने के लिए अपनी भागीदारी दी है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से युवाओं और समाज के सभी वर्गों में “फिटनेस, जागरूकता और सेवा भाव” का संदेश पहुंचेगा।

संदेश साफ है – फिट रहें, जागरूक बनें और मानवता के लिए रक्तदान करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor