Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

 विधानसभा आम चुनाव 2023 : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपीएटीए प्रिपेरटॉरी टीम का प्रशिक्षण संपन्न

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनज़र रिटर्निंग अधिकारियों के कार्मिक अधिकारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता  के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र जोधपुर शहर, फलोदी, भोपालगढ़, शेरगढ़ और  सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के  रिटर्निंग अधिकारियों का बैलट पेपर  तैयारी प्रशिक्षण में शुक्रवार को  लगभग 300 अधिकारियों और कार्मिकों ने सैद्धांतिक एवं हैंड्स ऑन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
 प्रशिक्षण शाखा की प्रभारी अधिकारी (आईएएस प्रशिक्षु) डॉ. अंशु प्रिया ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव का एक और महत्वपूर्ण प्रशिक्षण जिले के डीएलएमटी द्वारा करवाया गया । इस प्रशिक्षण की खास बात यह थी कि सभी  रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा स्वयं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर स्वयं प्रशिक्षण कर हैंड्स ऑन एवं वीवीपीएटी का सूक्ष्मता और बारीकियां से हैंडस  ऑन किया गया ।
प्रशिक्षण में चुनाव के पूर्व दिन मतदान दलों के रवानगी एवं मतदान   संपन्न करवा कर वापस आने पर कौन-कौन सी सामग्री किन-किन  काउंटरों पर जमा करवाई जाएगी, कौन-कौन से लिफाफे सील पैक करने और कौन-कौन से खुला रखना ,पीठासीन अधिकारी की डायरी  तथा आवश्यक रजिस्टरों के संदर्भ में भी प्रशिक्षण दिया गया।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor