Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

काया पलट सेवा समिति ने श्राद्ध पक्ष मैं की गो- पशु पक्षी सेवा

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 rakhipurohit066@gmail.com

श्री काया पलट जन सेवा समिति की ओर से श्राद्ध पक्ष में गौ सेवा और पक्षी सेवा की गई। समिति के संस्थापक अध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों को याद करके सेवा कार्य करने चाहिए। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में की गई सेवा पितरो तक पहुंचती है और उनकी आत्मा तृप्त होती है।

समिति के नवीन सैन और नंदू चौहान ने बताया कि हर माह सेवा के उद्देश्य से संस्था द्वारा गौ सेवा , पक्षी सेवा, वानर सेवा, वस्त्रदान, अनाथ बच्चों की सेवा करके ही सेवा दिवस मनाया जाता है। काया पलट ग्रुप के सभी सदस्यों के जन्म दिवस पर संस्था द्वारा पार्टी नहीं करके सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आनंद दवे ने बताया कि संस्था पिछले 11 वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रही है। संस्था के नवीन सैन और नंदू चौहान ने आमजन से अपील की है कि इस सेवा कार्य मैं आप अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ें। आचार्य रसानंद महाराज ने लगातार किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के नंदू चौहान, नवीन सैन, राहुल चौहान, लोकेश आसेरी, जय किशन सोलंकी, देवेंद्र सैन, विपुल दवे, अनिल, संजय चौहान, अजय सोलंकी, सुमित चौहान आदि सभी उपस्थित हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor