Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लंपी से बचाव : रातानाडा श्रीकृष्ण मंदिर में बने गोपाल भोग लड्‌डू के 1500 पैकेट

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

गौवंश को लंपी महामारी से बचाव हेतु रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मन्दिर के पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने हल्दी, अजवाइन, कालीमिर्च, तुलसी, गिलोय पाउडर, गुड़, मेथी, वायविडग, दशमूल ववाथ, संजीवनी बूटी इत्यादि जड़ी बूटियों के मिश्रण का पाउडर बना कर गोपाल भोग लड्डू के 1500 पैकेट तैयार किए।

हरिभाई ने बताया कि ये जब पहले लम्पी बीमारी आई थी तो बहुत ही कारगर सिद्ध हुए ये लड्डू, तब 45000 पैकेट बना कर अलग अलग गोशालाओं में ओर गोपालको के घर घर पहुंचाए थे। गौमाता में इम्यूनिटी प्रतिरक्षा के लिए इन जड़ी बूटियों से तैयार गोपाल भोग लड्डू बेहद ही कारगर होंगे। 20 हजार लड्डू तैयार कर भेजने के लक्ष्य की तैयारियों में मंदिर के इंद्रसिंह सांखला, शारदा चौधरी, ललित गेहलोत, राजेंद्र सोलंकी, सागर सिंह कच्छवाह, महेंद्र सोलंकी, विष्णु राठी, वीरेंद्र देवड़ा, सवाई राम चौधरी, विक्रम गुर्जर सहित महिला मंडली का विशेष सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor