दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों का 34 वां उर्स मुबारक मनाया जा रहा है। दूसरे दिन कई धार्मिक आयोजन हुए। उर्स में आसपास के कई से कई लोग शिरकत कर रह हैं। चादर व अकीदत फूल पेशकर दुआएं मांग रहे हैं।
दरगाह खादिम अकरम शाह ने बताया कि गादी नशीन केदारनाथ रामदेव हिन्दू—मुस्लिम कौमी एकता की एक मिशाल है। जहां पर हिन्दू— मुस्लिम भाई एक साथ चादर पेशकर अकीदत के फूल पेश करते हैं। हजरत सैय्यद मुन्नीर शाह बाबा हिन्दू मुश्लिम कौमी एकता मिशाल है। उन्होंने बताया कि सोमवार 15 सितम्बर को सुबह 10 गादी नशीन केदारनाथ रामदेव व दरगाह कमेटी सदस्य द्वारा चादर कौमी एकता की चादर पेश की गई। उसके बाद दोपहर 12 से 4 बजे शौकत अन्दाज एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया पेश कर समा बांध दिया। उन्होंने बताया कि अन्तिम दिन 16 सितम्बर को उर्स समापन की घोषणा की जाएगी। वहीं सुबह 10 बजे संदल व चादर पेश की जाएगी। 11 बजे कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे तथा उसके बाद शाम 4 बजे रंग फातिहा के बाद उर्स समापन की घोषणा जाएगी।




