Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जांगिड़ अधिवक्ता संघ 17 सितंबर को मनाएगा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

जांगिड़ अधिवक्ता संघ सहित सर्वसमाज के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजा दिवस 17 सितंबर बुधवार को पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा चेंबर में दोपहर 1 बजे राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

चेंबर के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा एवं रामसुख शर्मा ने बताया कि आदि सृष्टि के रचयिता, वास्तुकार एवं शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजा दिवस प्रतिवर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री विश्वकर्मा ने भगवान श्री विष्णु का सुदर्शन चक्र, श्रीराम भक्त हनुमान का घोटा, श्रीराम का धनुष व तीर, लंका नगरी, द्वारिका नगरी, इंद्रप्रस्थ आदि शहरों का निर्माण किया गया तथा उन्होंने देवताओं के लिए समय-समय पर अस्त्र-शस्त्रों का भी निर्माण किया था।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor