Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:08 pm

Thursday, July 9, 2026, 7:08 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भाजपा की दूसरी सूची जारी : जेठानंद व्यास को ही मिली बीकानेर पश्चिम से टिकट, राइजिंग भास्कर ने दावेदारी जताई थी

राइजिंग भास्कर ने पोकरण से महंत प्रतापपुरी महाराज को टिकट मिलने की संभावना जताई थी और वे ही उम्मीदवार बनाए गए हैं और सूरसागर से देवेंद्र जोशी होंगे उम्मीदवार

राखी पुरोहित / तनमय बिस्सा/ कैलाश बिस्सा. राइजिंग भास्कर डॉट कॉम

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेडी नड्‌डा की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर को संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसमें 83 नामों पर मोहर लग गई है। जैसा कि राइजिंग भास्कर ने संभावना जताई थी। जेठानंद व्यास को ही बीकानेर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, नोखा से बिहारीलाल विश्नोई, तारानगर से राजेंद्र राठौड़, चूरू से हरलाल सहारण, रतनगढ़ से अभिनेश महर्षि, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह धोद (अजा) से गोवर्धन वर्मा, नीम का थाना से प्रेमसिंह बाजौर, श्रीमाधोपुर से झाबर सिंह खर्रा, चौमूं से रामलाल शर्मा, फुलेरा से निर्मल कुमावत, अंबेर से सतीश पूनिया, मालवीय नगर से कालीचरण सर्राफ, सांगानेर से भजनलाल शर्मा, अगरू (अजा) से कैलाशचंद्र वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। चाकसू (अजा) से रामअवतार बैरवा, मुंडावर से मंजीत धर्मपाल चौधरी, थानागाजी से हेमसिंह भडाना, अलवर शहर से संजय शर्मा, डीग कुम्हेर से डॉ. शैलेंद्रसिंह, धौलपुर से शिचरण कुशवाहा, खंडार (अजा) से जितेंद्र गोठवाल, मालपुरा से कन्हैयालाल चौधरी, पुष्करण से सुरेश सिंह रावत, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण (अजा) से अनिता भदेल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, ब्यावर से शंकरसिंह रावत, जायल (अजा) से डॉ. मंजू बाघमार, नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा, मेड़ता (अजा) से लक्ष्मणराम मेघवाल (कलरू), मकराना सुमिता भींचर, परबतसर मानसिंह किनसरिया, नावां से विजय सिंह चौधरी, जैतारण अविनाश गहलोत, सोजत (अजा) से शोभा चौहान, पाली ज्ञानचंद पारख, बाली पुष्पेंद्रसिंह राणावत, सुमेरपुर से जोराराम कुमावत, सूरसागर से देवेंद्र जोशी, पोकरण महंत प्रतापपुरी महाराज, सिवाना हम्मीर सिंह भायल, चौहटन (अजा) आदुराम मेघवाल, आहौर छगनसिंह राजपुरोहित, जालौर (अजा) जाेगेश्वर गर्ग, सिरोही ओटाराम देवासी, पिंडवाड़ा (अजजा) समाराम गरासिया, रेवदर (अजा) जगसीराम कोली, गोगुंदा (अजजा) प्रतापलाल गमेती, झाडौल (अजजा) बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण (अजजा) अमृतलाल मीणा, धरियावाद (अजजा) गोपीचंद मीणा, चित्तौड़गढ़ नरपतसिंह राजवी, निंबाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी, बाड़ी सादड़ी गौतमसिंह डाक, प्रतापगढ़ (अजजा) हेमंत मीणा, कुंभलगढ़ सुरेंद्रसिंह राठौड़, राजसमंद दीप्ति महेश्वरी, नाथद्वारा कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़, आसींद झब्बरसिंह सांखला, भीलवाड़ा विट्‌ठलशंकर अवस्थी, जहाजपुर गोपीचंद मीणा, मांडलगढ़ गोपाललाल शर्मा, बूंदी अशोक डोगरा, सांगोद हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, छाबड़ा प्रतापसिंह सिंघवी, डग (अजा) कालूलाल मेघवाल, झालरापटन वसुंधरा राजे, खानपुर नरेंद्र नागर, मनोहर थाना गोविंद रानीपुरिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह रायसिंह नगर (अजा) से बलवीर सिंह लूथरा, अनूपगढ़ (अजा) संतोष बावरी, सांगरिया गुरदीप सिंह शहपीणी, पीलीबंगा (अजा) से धर्मेंद मोची, नोहर से अभिषेक मटोरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor