Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:13 am

Thursday, July 9, 2026, 6:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

टाउन हॉल बीकानेर में स्वर श्रंगार कला केंद्र की तरफ से संगीत संध्या का भव्य आयोजन हुआ

राखी पुरोहित. बीकानेर 

स्थानीय टाउन हॉल, बीकानेर में “हम तेरे शहर में आए हैं” शीर्षक से एक शानदार संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष फिल्म निर्माता एवं वरिष्ठ गायक कलाकार पूनम मोदी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूनम मोदी, संगीता महेश्वरी, सुरेश मदान, सीमा माथुर, सुमन अग्रवाल, नीलम सक्सेना, श्रुति बागड़ी, ज्योति वाधवा, जवाहर जोशी, महेश खत्री, महेश वर्मा, निहारिका गर्ग, एम. रफीक क़ादरी, बी. पी. कथक, के. के. सोनी, राजेश सांखला, रामकुमार यादव, हरीश शर्मा, कुमार महेश, सुनील जी सादी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। श्रोताओं के रूप में अनेक महानुभाव उपस्थित थे सभी ने रंगारंग सांस्कृतिक गीतों का भरपूर लुत्फ उठाया।
लगातार 4 घंटे तक श्रोताओं ने सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित मेहमानों ने कहा कि यह संगीत संध्या बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ गई। संगीत संध्या का बेहतरीन संचालन संगीता महेश्वरी ने किया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor