वृद्धजनों व नेत्रहीनों के बीच पहुंचकर बांटा स्नेह, सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की ओर से हाल ही में दो सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। ट्रस्ट की टीम ने शाम को नांदड़ी स्थित दादा-दादी आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन, फल व मिठाई वितरित की। इस अवसर पर एक जरूरतमंद परिवार को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया। इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी के साथ मनोहर खींची, मनीषा राठौड़, पिंकी अरोड़ा, राधे अंकल, नीरू टाक, हेमा रामावत, लता व्यास व मीनाक्षी गांधी का विशेष सहयोग रहा।
इसी क्रम में नेत्रहीन आश्रम में सदस्य मीनाक्षी गांधी के भाई मुरली राठी की ओर से शाम का भोजन कराया गया। वहीं गीता लाडवानी की ओर से नमकीन पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी के साथ कविता अरोड़ा, राधे अंकल व सुमन जी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ट्रस्ट की ओर से 365 दिन किया जाता है सेवा कार्य
ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि सेवा कार्यों के साथ-साथ अब 10 दिसम्बर को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट की ओर से 365 दिन लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं, ताकि समाज में जरूरतमंदों को सहारा मिल सकें।






