Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शेखावत ने किसानों संग चखा तरबूज का स्वाद

– पोकरण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, बोले- खेत से सीधे तोड़े गए तरबूज को खाने का आनंद ही कुछ और है, शोक सभाओं में भी शामिल हुए

शिव वर्मा. जोधपुर

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। झाबरा से ओला जाते समय राजगढ़ में खेत में काम कर रहे किसानों ने देसी तरबूज खाने का आग्रह किया। शेखावत ने किसानों के साथ खेत किनारे रसदार-मीठे तरबूज का स्वाद लिया। शेखावत ने कहा कि खेत से सीधे तोड़े गए तरबूज को खाने का आनंद ही कुछ और है। यही तो हमारी मिट्टी की असली मिठास और अपनापन है।

शेखावत सुबह सड़क मार्ग से जोधपुर से रवाना हुए। सेतरावा में उनका अभिनंदन हुआ। जैसलमेर सीमा पर कलाऊ फांटा पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भणियाणा, दलपतपुरा, भैंसड़ा चौराहा, राजगढ़ सहित कई स्थानों पर शेखावत का आत्मीय अभिनंदन हुआ। शेखावत ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और जाजम पर बैठकर बातचीत की। जनता की समस्याओं को सुना।

शोकसभाओं में हुए शामिल

शेखावत अनेक शोकसभाओं में भी शामिल हुए। जेठानियां में समाजसेवी समन्दर सिंह की चाची के निधन पर शोक जताया। झाबरा में पूर्व सरपंच राम सिंह की पत्नी के निधन पर संवेदना प्रकट की। ओला गांव में पूर्व सरपंच हेम सिंह ओला के पिताजी ठाकुर तेज सिंह के निधन पर आयोजित शोकसभा में सम्मिलित हुए। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, भाजपा जैसलमेर अध्यक्ष दलपत हिंगड़, पूर्व विधायक शैतान सिंह, सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण साथ रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor