साध्वी कुंदन प्रभाजी और सहवर्तनी साध्वियों के सानिध्य में नशा मुक्ति अभियान के बैनर का विमोचन किया गया
राखी पुरोहित. जोधपुर
अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से ”नशा है नाश का द्वार, आओ मिलकर पाएं इससे पार” मिशन के तहत 21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तेरापंथ भवन अमरनगर में कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. एकलव्य भंसाली और मंत्री मोनिका चौरड़िया और कार्यक्रम संयोजक तथा राज्य प्रभारी अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी डॉ. सुधा भंसाली ने बताया कि मुख्य अतिथि राजेंद्र सांखला (ट्रस्टी – नाकोड़ा तीर्थ) होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रकाश जीरावला होंगे। सम्माननीय अतिथि विजय राज मेहता, सुरेश जीरावला, धनपत मेहता, सुरेंद्र कुचेरिया, मूलचंद तातेड़ होंगे। मुख्य वक्ता श्रीकांत गुप्ता ( मोटिवेशनल स्पीकर ,लाइफ कोच) होंगे। सानिध्य साध्वी सत्यवती एवं साध्वी कुन्दनप्रभा का रहेगा।
इसी कड़ी में शनिवार को तेरापंथ भवन अमर नगर में साध्वी कुंदन प्रभाजी और सहवर्तनी साध्वियों के सानिध्य में नशा मुक्ति अभियान के बैनर का विमोचन किया गया। इस मौके पर डॉ. सुधा भंसाली, रूपचंद भंसाली भी उपस्थित रहे।





