Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:37 pm

Sunday, August 23, 2026, 10:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुरों की सजी महफिल, 20 से अधिक कलाकारों ने रंग जमाया

( सुरीली सूर्य नगरी के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।)

सुरीली सूर्य नगरी की ओर से हुआ आयोजन, युवाओं मखमली आवाज से समां बांधा

शिव वर्मा. जोधपुर

सुरीली सूर्य नगरी के मंच द्वारा 18 नवंबर को होटल एआर एक्सीलेंस में दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 से अधिक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से माहोल को संगीत मय बना दिया। प्रमुख गायकों में संयोजक अशोक कडेला, जितेंद्र ओझा, घनश्याम सांखला, चौहान कपल फेम देवराज चौहान, बीना चौहान, संतोष जांगिड़, अतुल वर्मा, एलसी खन्ना, केके व्यास, डाॅ. पुखराज गोयल ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
पुखराज गोयल ने एहसास तेरा होगा मुझ पर, घनश्याम सांखला ने ओ मेरे शाह खूबा ओ मेरी जाने जनाना,, कडेल कपल ने पंछिया नदिया पवन के झोंके, केके व्यास ने ओ महबूबा, एलसी खन्ना ने मेरे दिल में आज क्या है, चौहान कपल ने हम आपकी आंखों में इस दिल को, संतोष जांगिड़ ने तुम ही मेरे मंदिर तुम ही मेरी पूजा गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आकाशवाणी जोधपुर के पूर्व सीनियर अनाउंसर गोविंद त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor