Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:32 am

Thursday, July 9, 2026, 5:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दुनिया में डेंगू का पहला स्वदेशी टीका बनाने वाला होगा भारत, तीसरे और अंतिम ट्रायल के लिए एम्स जोधपुर भी निभा रहा अहम भूमिका

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

दुनिया में डेंगू का पहला स्वदेशी टीका बनाने वाला भारत बनने जा रहा है। तीसरे व अंतिम ट्रायल के लिए देश के 19 केंद्रों में जोधपुर एम्स भी अहम भूमिका निभा रहा है। यहां वैक्सीन के तीसरे चरण की ट्रायल में 18 से 44 आयु वर्ग और 45 से 60 आयु वर्ग के 400 से अधिक जोधपुरवासी भाग ले चुके हैं, किंतु ट्रायल पूरा करने के लिए अभी भी 45 से 60 आयुवर्ग के 100 से अधिक लोगों की आवश्यकता है। समय पर ट्रायल खत्म होता है तो दो साल में डेंगू की वैक्सीन मार्केट में आ जाएगी जो डेंगू से बचाव के लिए सिंगल डोज के रूप में पहले लगाई जाएगी।

अभी तक पूरी दुनिया में किसी भी देश ने डेंगू की वैक्सीन नहीं बनाई है। भारत ने कोविड के बाद यह दूसरी वैक्सीन बनाई है। डेंगू से बचाव के लिए पहली बार सरकार मेक इन इंडिया वैक्सीन बना रही है। आईसीएमआर (इंडियन कौंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च) और पैनेसिया बायोटेक पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन पर काम कर रहे हैं।

एम्स प्रशासन ने ट्रायल में जुड़ने के लिए जोधपुरवासियों से आगे आने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति एम्स में कमरा नंबर बी-118, एडल्ट वैक्सीनेशन ओपीडी में अथवा मार्गदर्शन के लिए समाजसेवी उम्मेदराज जैन से 9414243059 पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रायल में सम्मिलित होने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor