Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सेठ मांगीलाल सुखिया देवी गहलोत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय़ बींजवाड़िया की बालिकाओं का हुआ राज्य स्तर पर चयन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल अंडर-17/19 आयुवर्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरियाडा में आयोजित प्रतियोगिता में सेठ मांगीलाल सुखिया देवी गहलोत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय़ बींजवाड़िया की बालिकाएं उपविजेता रही।

विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका मंजू प्रजापति ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजियावास, ब्यावर, अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय की रेणुका, चांदनी, रवीना, भावना का अंडर-19 में और राजश्री का अंडर-17 में राज्य स्तर पर चयन हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु डींगवाल, ग्रामवासी और स्टाॅफ ने सभी को बधाई दी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor