Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:36 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:36 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नगर निगम दक्षिण का गरबा महोत्सव 29 और 30 सितंबर को, महापौर वनिता सेठ ने तैयारी का लिया जायजा, बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजस्थान के दूसरे बड़े जिले जोधपुर में गरबा महोत्सव की धूम है इसी बीच भीलवाड़ा की तर्ज पर अब जोधपुर में भी गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। नगर निगम दक्षिण द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रवेश केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को मिलेगा, जो आधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराएंगे।महापौर वनिता सेठ ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर नगर निगम दक्षिण की ओर से 29 और 30 सितंबर को गांधी मैदान में निशुल्क डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और विधिवत पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है, जिसमें प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है।मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा महोत्सव का आयोजन परंपरागत तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष तौर पर महिलाओं, कपल्स और बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। आकर्षक परिधानों में सजे बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं बेस्ट परफॉर्मर को भी सम्मानित किया जाएगा।आयोजन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि मैदान को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा और श्रद्धालु डीजे साउंड के साथ गरबा खेलते नजर आएंगे।यदि आप इस गरबा महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं, तो अपना आधार कार्ड साथ लाना न भूलें, क्योंकि बिना आधार के पंजीकरण और प्रवेश दोनों संभव नहीं होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor