Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:22 pm

Sunday, August 23, 2026, 9:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

योगी बोले- जोधपुर जैसे दंगे यूपी में होते तो बुलडोजर से इलाज करते

-भाजपा के शहर विधानसभा प्रत्याशी अतुल भंसाली के समर्थन में की सभा, गहलोत सरकार पर जमकर बरसे

शिव वर्मा. जोधपुर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां भाजपा के शहर सीट से प्रत्याशी अतुल भंसाली के समर्थन में आयोजित सभा में राजस्थान की सरकार के मुखिया अशोक गहलोत पर जमकर बरसे। वे बोले- ये दंगों वाली सरकार है। जोधपुर के दंगों में मिसमैनेजमेंट पर रोष जताते हुए बोले कि अगर यूपी में ऐसे दंगे होते तो बुलडोजर चला देते। उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। गहलोत सरकार जहां दंगों को रोकने में विफल रही वहीं तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। गहलोत सरकार ने अल्पसंख्यकों को सिर पर चढ़ाया और हिंदुओं के साथ अन्याय किया। हमारी सोच राष्ट्रवाद की है। हम राष्ट्र को प्राथमिकता देते हैं।

योगी ने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि पेपर लीक प्रकरण हो गए और यह सरकार सोती रही। युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया। सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। महिला अत्याचार बढ़ते गए और सरकार देखती रही। सरकार के मंत्री दोनों हाथों से लूटते रहे। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो हम सुशासन देंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि देंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताएं। इससे पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने योगी की अगुवानी की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor