Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:22 pm

Sunday, August 23, 2026, 9:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गड़ीसर से हनुमान चौराहा तक रूपाराम की निकली रैली, उमड़े शहरवासी

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रूपाराम धनदे की रैली निकाली गई। रैली गड़ीसर गेट से शुरू हुई और हनुमान चौराहा पहुंचकर विसर्जित हुई। रैली में हजारों लोग उमड़े। कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हर तरफ उल्लास देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस पार्टी की तख्तियां थाम रखी थी। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, रूपाराम जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यकर्ता गड़ीसर गेट से रवाना हुए।

कार्यकर्ता कहो दिल से कांग्रेस फिर से सहित अनेक नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में हर जाति और धर्म के लोग शामिल हुए। गड़ीसर गेट पर सुबह से ही कार्यकर्ता एकत्रित हुए। फिर हुजूम के साथ रवाना हुए। सुबह-सुबह जब सूर्यदेव अलसाए हुए अपनी किरणे बिखेर रहे थे तब कार्यकर्ता जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। रूपाराम के समर्थन में निकाली रैली में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। हनुमान चौराहा तक अनुशासित कार्यकर्ता बढ़ते रहे। पूरे रास्ते में रूपाराम के पक्ष में नारेबाजी होती रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor